गुना। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज भाजपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी 6 फरवरी को गुरु रविदास जयंती मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी की जयंती हमें प्रत्येक वार्ड और ब्लॉक में मनानी चाहिए। इसके लिए सभी को प्रेरित करना है। इसी के लिए हमने यह बैठक बुलाई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पन्नालाल, धर्मेंद्र सिकरवार भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज निगम, रमेश मालवीय मातादीन धन भरिया आदि अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।