रतनगढ़। आज नगर डिकेन में मुख्य नगर परिषद अधिकारी मुरली राठोर, नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार के निर्देशानुसार नगर के हनुमान चौक पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य में महापुरुष डॉ हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्रो द्वारा श्रमदान किया गया, व सभी नगरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमारा डिकेन नम्बर 1 बने।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रवीण नगर परिषद डिकेन, एनजीओ प्रमुख दिपक परमार, नितेश सेन डिकेन, संजय लबाना, अध्यापक सीमा शर्मा, यशवंत मालवीय, संगीता, गनेशी बाई और नगर के गणमान्य नागरिक जानकीलाल भिमावत, मुकेश बेरागी, वैभव मुंदड़ा, पारस सेन, विक्रम राजपुत, चिंटु सेन, प्रहलाद पाटीदार, अमित सेन सहित अनेक नागरिक छात्र उपस्थित रहे।