मनासा। गांधीजी के कर कमलों से प्रेरित होकर स्वच्छता का अलख जगाने के लिए 68 वर्षीय सैफुद्दीन भाई शाजापुर वाले आज भोपाल से यात्रा तय कर मनासा पहुँचे। उन्होंने नगर के विभिन्न चौराह बीएसएनएल ऑफिस के सामने होटल और नगर परिषद के सामने झाड़ू लगाई और कचरा एकत्रित कर नगरपालिका के स्वच्छता कचरा पात्र में डालकर लोगो को स्वच्छता संदेश दिया।
स्वच्छ भारत अभियान के 5 रंगों में रंगा स्कूटर पर तिरंगा फहराते हुए तथा पूरे शरीर के कपड़ो पर स्वच्छता के स्लोगन लिखे हुए सैफुद्दीन भाई मनासा पहुंचे तो लोग हैरत में पड़ गए। स्कूटर से उतरे और अपने साथ लाई हुई झाड़ू से कचरा निकालना शुरू कर दिया। स्कूटर से मनासा आये आए सैफुदीन भाई का नगर में इस अनोखे अंदाज का आम आदमी पार्टी प्रभारी रमेश गुर्जर व साथियो ने स्वागत किया। साथ ही नगर परिषद अधिकारी सीएमओ महेंद्र वशिष्ट, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी व स्वछता कर्मियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सैफुद्दीन भाई ने बताया कि मै मौत आने तक स्वच्छता का जागरण अभियान चलाता रहूँगा। निजी खर्च से आठ साल में 500 से अधिक गांव में पहुंचकर स्वच्छता का अभियान के तहत लोगो को जागरूक कर रहा हूँ और आखरी साँस तक यह काम करता रहूँगा।