BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 6:23 pm
NEWS : प्रेस वार्ता में जेसी अंशुल सर्राफ ने कहा- युवाओं को तराशने का कार्य करता है जेसीआई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। जेसीआई एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है, जो भारत में वर्ष 1965 से कार्य कर रही है। आज विश्व के 120 देशों में यह संस्था कार्यरत है। यह संस्था 60000 से अधिक सदस्यता एवं लगभग 1600 अध्यायों के साथ 18 वर्ष से 40 वर्ष के युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का विकास कर तराशने के कार्य में अग्रसर है। यह विचार प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जेसीआई इण्डिया के वर्ष 2022 के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुल सर्राफ ने रखे। 
जेसीआई चितौड़ चेतक के अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि चितौड़ का अध्याय भी 1985 से राजस्थान का सबसे पुराना अध्याय होकर कार्यरत है। यहां भी सैंकडों युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्ती भूमिका निभाई है। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया ने कहा कि जेसीआई व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक कार्य में सहभागिता निभाता है।
गरीब तबके को मदद के साथ विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान करना एवं चिकित्सा के साथ विभिन्न आयामों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। मण्डल अध्यक्ष नम्रता जोशी एवं मण्डल उपाध्यक्ष विभोर लढ़ा ने संस्था की गतिविधियों को विस्तार से बताते हुए उसी क्षेत्र में कार्य करने की स्थानीय अध्याय से अपील कि वे अपना कद बढ़ाने के लिए जेसीस की गतिविधि में सक्रिय भागीदारी निभाये। इस अवसर पर विकास शर्मा, सीए बी.के. डाड, दामिनी सिसोदिया, दिप्ती सेठिया, वन्दना वजीरानी, प्रतीक सिसोदिया, अमन सुहालका, राजेश जाट, मनोज मण्डोवरा, राजेश डाड, दीपक जोशी, पियुष अग्रवाल, शुभम काबरा, भावेष गोयल, देवेष रोगानी, नीतिन, अनील ईनाणी, पंकज भण्डारी उपस्थित थे। संचालन सचिव श्रेयांष सिसोदिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE