BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 12:59 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा का उपखंड कार्यालय और बंटी आंजना की मौत का मामला, जब परिजनों ने किया इंकार तो मौके पर लग गई समाजजनों की भीड़, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने संभाला मोर्चा, प्रशासन को दी ये बड़ी चेतावनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग कर बंटी आंजना नामक युवक की हत्या के मामले में समाज और नागरिकों में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को परिजनों ने मृतक का शव लेने से इनकार कर दिया और बड़ी संख्या मे समाज जनों व नागरिकों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया। धरने को भाजपा ने भी समर्थन दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि आंजना के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा बंटी आंजना पर फायरिंग कर दी थी, जिससे सनसनी फैल गई। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में पुलिस ने नाकाबंदी व टीमें भेजकर अज्ञात हमलावरों की धरपकड़ के लिए मुहीम चलाई है। इधर हत्याकांड से नागरिकों में रोष व्याप्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई भाजपा नेता धरने में सम्मिलित हुए। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की मांग की और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके  परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग की है। 

निम्बाहेडा में हुई दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना को लेकर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं दोसा लोकसभा प्रभारी सीए गुणवन्तलाल शर्मा ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। प्रतापगढ़ एवं चित्तौड़गढ़ ज़िले में विगत समय में इस प्रकार की घटनाओं का क्रम निरंतर जारी है। इसके क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है। आज से पुर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं घट रही है। यह घटनाएं क्यों घट रही है व इसके पीछे क्या कारण हैं तथा किन लोगों का हाथ है जांच का विषय है। विगत घटनाओं में भी ठोस कार्यवाई नहीं होने से अपराधियों को होंसले बुलन्द होते जा रहें हैं तथा आम जन की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। यदि तुरन्त प्रभाव से दोषियों को नही पकड़ा गया तो मजबुरन आमजन को साथ लेकर धरना प्रदर्शन करना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE