BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 5:32 pm
KHABAR : उप नगर नीमच सिटी में विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान विश्वकर्मा की जयंती, उत्साह के साथ चल समारोह में शामिल हुए समाजजन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। आज उप नगर नीमच सिटी में विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज चारभुजा नाथ मंदिर द्वारा विश्वकर्मा जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में आज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया।इस भव्य चल समारोह में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।यह चल समारोह खेड़ी मोहल्ला से प्रारंभ होकर नीमच सिटी में मुख्य मार्गो से होता हुआ पारस मणि गार्डन पहुंचा।जुलूस में बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर महिला एवं पुरुष नृत्य करते हुए चल रहे थे। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह हवन शांति का कार्यक्रम हुआ।आज सायंकाल में पारस मणि गार्डन में प्रतिभावान मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजमल ज्योतिषरा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, ओम प्रकाश मारोठिया, डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, शंभू प्रसाद शर्मा, नागेश जोगणिया, सुरेश छालवंत, अशोक गोठड़ीवार, अरविंद अरण्या, शिवनारायण किंजर एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE