BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 7:47 pm
NEWS : जेसीआई चित्तौड़ चेतक का अवॉर्ड एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सर्राफ ने कहा- युवाओं में लीडरशीप एवं व्यक्तित्व विकास अत्यन्त आवश्यक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। जेसीआई एक ऐसा मंच है जिसमें युवा प्रशिक्षण द्वारा अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है एवं अपने आपकों सभी क्षेत्र में चाहे वो व्यापार हो, सामाजिक क्षेत्र हो, लीडरशीप हो, सभी में पारंगत कर सकता है। यह विचार जेसीआई चितौड़ चेतक के अवॉर्ड एवं शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सर्राफ ने व्यक्त किये।
कार्यक्रम निदेशक अनील अब्बानी ने बताया कि होटल द ग्रांड चितौड में जेसीआई चितौड़ चेतक का अवॉर्ड एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सर्राफ, राज्य अध्यक्ष जेसी नम्रता जोशी, पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जेसी नितेश सेठिया, शपथ अधिकारी जेसी विभोर लोढ़ा थे।  वर्ष 2022 अध्याय  जेसी यश अग्रवाल ने स्वागत उद्धबोधन दिया। तत्पश्चात् दीप प्रज्जवलन किया गया। जेसी दामिनी सिसोदिया द्वारा जेसी आस्था का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में जेसी यथ अग्रवाल ने वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं सभी सदस्यों का वर्ष पर्यन्त सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में सभी सहयोगकर्ता को अध्याय अध्यक्ष यश अग्रवाल एवं निकिता अग्रवाल ने अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिसमें प्रमुखतया अमन सुहालका, प्रतीक सिसोदिया एवं अखिल अब्बानी को बेस्ट ऑफिसर अवॉर्ड, लिपगुरू जेतलिया एवं ऋषिका सेठिया को जूनीयर विंग में वर्ष पर्यन्त कार्य करने एवं सचिव श्रेयांश सिसोदिया, राजेश डाड, राहिल अजमेरा, दिनेश लढ़ा, पंकज भण्डारी को सभी कार्य सम्पादित करने के लिए पुरूस्कृत किया गया एवं अन्य को एप्रीसिएशन अवॉर्ड दिए गए। पूर्व अध्यक्ष जेसी डॉ. अरविन्द सांखला को चितौड़ गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अवॉर्ड समारोह के अन्त में 1984 से अभी तक रहे पूर्व अध्याय अध्यक्षों, फाउण्डर डॉ. आई.एम. सेठिया, अनिल नाहर, रामनरेश डाड, पवन पटवारी, महेन्द्र पोखरना, नितेश सेठिया, ज्ञानसागर जैन, अश्लेष दशोरा, डॉ. अरविन्द सांखला, परेश नागर, विकास शर्मा, दीपक मिश्रा, पंकज भण्डारी, अनिल ईनाणी, पूर्व सचिव शरद नामधर इत्यादि का सम्मान किया गया एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
अवॉर्ड समारोह के तत्पश्चात् 2022 अध्याय अध्यक्ष यश अग्रवाल ने वर्ष 2023 के अध्याय पद के लिए जेसी श्रेयांश सिसोदिया की घोषणा की एवं उन्हें शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवाया गया।  श्रेयांश सिसोदिया ने अपना 2023 का विजन सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी श्रेयांश सिसोदिया ने वर्ष 2023 की अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की एवं शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारिणी में सचिव सीए बी.के. डाड, सहसचिव अखिल अब्बानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक सिसोदिया, सहकोषाध्यक्ष अमन सुहालका, डायरेक्टर राजेश डाड, मनोज मण्डोवरा, वन्दना वजीरानी, दीपक जेथलिया, नीरज अग्रवाल, निखिल पुंगलिया, पीयूष अग्रवाल, दिप्ती सेठिया, विनित जैन, दीपक पगारिया, शुभम काबरा, पीयूष जैन, यश गुरबानी, गौरव दासानी, भावेश गोयल, सुयश तोषनीवाल, अमीष गलुण्डिया, राहिल अजमेरा, दामिनी सिसोदिया, अनुज ईनाणी, दीपक जोशी, नितीन प्रितवानी, देवेश रोगानी, आशिष विजयवर्गीय, राहूल दामानी इत्यादि  शामिल थे।
इस कार्यक्रम में 16 से अधिक सदस्यों को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सर्राफ ने शपथ दिलाई। नये सदस्यों में रोनक आंचलिया, अमित सोनी, तुषार सुहालका, प्रतीक काबरा, देवेश रोगानी, हर्ष हेडा, शुभम डांगी, नितीन काबरा, रेखा यादव, विदित पोसवालिया, निखिल भटट इत्यादि शामिल थे। 
पूर्व कोषाध्यक्ष जेसी नितेश सेठिया ने सभी को बधाई देते हुए आग्रह किया कि आने वाले सभी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे तो अध्याय निश्चित ही अपने उद्धेश्य को प्राप्त करेगा।
राज्य अध्यक्ष जेसी नम्रता जोशी ने नये अध्यक्ष को बधाई दी एवं सभी को जोन में हो रही गतिविधियों से अवगत कराया।
शपथ अधिकारी जेसी विभोर लोढा ने कहा कि इस वर्ष से जेसीआई इण्डिया ने युवा सदस्यों को अगर कोई दुर्घटना हो जाती हे तो उनके परिवारजन को 30 लाख तक की वितीय सहायता देने का प्रावधान किया है।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के बालकिशन धूत, अतुल सिसोदिया, राउण्ड टेबल के रोनक जैन, अनुज ईनाणी, निरजा मोदी प्रिसीपल आशीष, बिरला स्कूल प्रिन्सीपल रेखा यादव, पूर्व अरबन बैंक अध्यक्षा विमला सेठिया, सीए रीना सेठिया, जेसीआई पद्मिनी पूर्व अध्याय अध्यक्ष सोनिका भण्डारी, तुषिता सांखला, रेखा गलुण्डिया, मोनिका मेहता, निशा भण्डारी, कमलेश मेहता, श्याम भण्डारी  इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जेसी शालू डाड ने किया एवं धन्यवाद सचिव सीए बी.के. डाड द्वारा दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE