BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 7:55 pm
GYAPAN : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा  शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन, उठाई कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किए जा रहे मादक पदार्थ के सेवन को रोकने की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीमच ने आज स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन के माध्यम से जिला मुख्यालय नीमच में कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे मादक पदार्थों के सेवन को रोकने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला है कि कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुछ छात्र हाल ही में मादक पदार्थों के साथ पकड़ाए हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मिशनरी स्कूल प्रबंधन के भी संलग्न होने की संभावना है। इस प्रकार के मामले पूर्व में भी आए हैं। जिसमें कक्षा 6 से लेकर 12 वीं तक के बच्चों के बैग में मादक पदार्थ मिला है। ज्ञापन में मांग की गई कि मादक पदार्थों की उपलब्धियां कौन करवा रहा है इसकी भी जांच किसी उच्च अधिकारी से करवाई जाए ताकि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय ज्वाइंट कलेक्टर पीएल देवड़ा को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन एबीवीपी के नगर मंत्री शुभम अहीर ने किया। ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE