BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 8:04 pm
NEWS : भवन निर्माण ठेकेदार समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती, आराध्य देव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर उतारी आरती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री विश्वकर्मा भवन निर्माण ठेकेदार विकास समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती पर शुक्रवार को जिले के पहले विश्वकर्मा मंदिर में मूर्ति स्थापना व ध्वजा व कलश स्थापना का आयोजन धूमधाम से किया गया।
समिति के अध्यक्ष गुमानसिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः सवा 8 बजे फतेह विहार कॉलोनी में पृथ्वी पैलेस से शाही लवाजमे के साथ बैण्डबाजों की सुमधुर लहरियों के संग शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुसज्जित अश्व एवं ऊँट के साथ महिलाएँ कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। ऊँट गाड़ी पर कलश व ध्वजा दण्ड शोभायमान थी। शोभायात्रा में रथ पर भगवान विश्वकर्मा की विशाल भव्य तस्वीर विराजित थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सहकार सर्कल होते हुए मंदिर परिसर पहुँची। शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत द्वार बनाये गये एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की समाप्ति पर आराध्यदेव भगवान विश्वकर्मा की हवन, यज्ञ, पूर्णाहूति के साथ ही मूर्ति की स्थापना की गई एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंगलकलश एवं ध्वजा चढ़ाई किया गया। जयंती की पूर्व संख्या में गुरूवार रात्रि को मंदिर परिसर में संगीतमय भजन संध्या का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, अनिल ईनाणी, शहर अध्यक्ष सागर सोनी, हर्षवर्द्धनसिंह रूद, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष भरत जागेटिया उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान संरक्षक सुरेश साड़ीवाल, उपाध्यक्ष गहरी लाल गुर्जर, सचिव अरूण शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र चैधरी, मंत्री शंकरलाल कुमावत, सुरेश कुमावत, जानकीलाल रेगर, हजारी लाल सालवी, शिव लोधा, शंकर लोधा, गोपाल पूर्बिया, बगदीराम कुमावत, गोवर्धन माली, कन्हैयालाल माली, प्रेम कुमावत, रितेश कुमावत सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE