चित्तौड़गढ़। अपने जन्मदिन पर लगातार 25 वर्षों से अपनी धर्मपत्नी अंजना डाड के साथ जोड़े से रक्तदान कर “बर्थडे को ब्लड डे “के रूप में मनाकर मानव सेवा के प्रति समर्पण का दायित्व निभा रहे हैं चित्तौड़गढ़ शास्त्री नगर निवासी रामनरेश डाड। डाड भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशासनिक सेवा में है और जेसीआई चित्तौड़ चेतक के पूर्व अध्यक्ष व प्रांतीय अधिकारी हैं। डाड ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे सबसे बड़ा जीवनदान बताते हुए सभी से आव्हान किया कि रक्तदान के प्रति सभी को आगे आना चाहिए। ज्ञात रहे आर.एन. डाड़ को वर्ष 2008 में जेसीआई राज्य स्तरीय “लाइफ लाइन अवार्ड“ व 2009 में जिला स्तरीय पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।