BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2023, 4:49 pm
NEWS : बीके आशा दीदी ने कहा- मन को सर्वशक्तिमान ईश्वर से जोड़ें तो वह शक्तिशाली बन जाएगा, हमारा मन हमारे लिए निरंतर कार्य करता रहता है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हमारा मन हमारे लिए निरंतर कार्य करता रहता है हम उसे जैसा कहते हैं वैसा चलता है। कई बार हम मन के बारे में कभी मन को शत्रु कहते हैं तो कभी दोस्त कहते हैं वास्तव में हमारा मन ही सच्चा मित्र है। इसलिए मन को कभी अकेला ना छोड़े मन हमारा सच्चा सच्चा साथी है जो हमारी अंतिम घड़ी तक हमारा साथ निभाता है। आवश्यकता है उससे दोस्ती करने की इसलिए मन को सुमन बनाइए। यह विचार ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर राजयोगिनी आशा दीदी ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान कहते हैं मन को मुझ में लगा मन को ईश्वर में लगाने से व शक्तिशाली बनता है और हमारी विल पावर बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह तपस्या मास मनाया इसमें लगभग 40 दिन की योग तपस्या रखी गई थी। जिसमें सभी भाई बहनों ने इसका बहुत-बहुत लाभ लिया। योग तपस्या के बल से हमारी सारी समस्याएं चिंताएं परेशानियां खत्म हुई और अन्य आत्माओं के लिए भी परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि संसार की समस्त आत्माएं जो दुख अशांति मैं पीड़ित है उन तक ईश्वरी दुआओं का प्रकाश पहुंचे और वह अपने जीवन में सच्ची सुख शांति और खुशी का अनुभव करें। क्योंकि आज मनुष्य तन से नहीं मन से बीमार हो गया है और आज मन को पावरफुल बनाने के लिए एकमात्र उपाय राजयोग मेडिटेशन के द्वारा ही हम मन को ऊर्जावान बना सकते हैं सशक्त बना सकते हैं। जब हमारा मन शक्तिशाली बनता है ईश्वर के सानिध्य से तो सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित होता है। सदा हमारा उमंग उत्साह बढ़ता है और हम हर प्रकार से स्वस्थ रहते हैं खुश रहते हैं मानसिक तनाव रोगों से दूर रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE