नीमच। अखिल भारतीय खारोल समाज समिति जमुनिया खुर्द की बैठक जमुनिया खुर्द शाकंभरी माता मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। विगत 5 वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 3 मई 23 को दोपहर के शुभ लग्न वैशाख शुक्ल 13 बुधवार को होने जा रहा है जिसमें वर पक्ष कि और से 15151 रूपए व वधु पक्ष की ओर से 15151 रूपए की जमा राशि समिति के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी जोड़ों के नाम भी लिखवाना प्रारंभ करवाया गया। नवीन कार्यकारिणी समिति में प्रभुलाल जिला अध्यक्ष मूलचंद मंदिर समिति अध्यक्ष हीरालाल खारोल उपाध्यक्ष कारुलाल खारोल कोषाध्यक्ष बंशीलाल खारोल सचिव ओमप्रकाश खारोल सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।