पिपलिया मंडी। ग्राम बरखेड़ा पंथ में संत शिरोमणि महान समाज सुधारक सर्वहारा समाज को साथ लेकर चलने वाले संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भारत माता उद्यान में मनाई गई। इस दौरान समीप ही स्थित श्रीश्री 108 गोविंद राम स्वामी जी की समाधि पर भी माल्यार्पण किया गया। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कारपेंटर, प्रतिनिधि दिनेश कारपेंटर, श्यामलाल राठौर, अनूप राठौर, सुनील चडावत सहित अन्य ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई। सभी उपस्थितों ने एक-दूसरे को जयंती पर्व की बधाईयां दी। इस अवसर पर बंशीलाल पाटीदार, दिनेश रत्नावत, मांगीलाल राठौड़, सत्यनारायण दमामी (फौजी), बाबूलाल राठौर, पवन पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, शंभू मेक, महेश मरेठा, रेवंतीलाल राठौर, तुलसीराम राठौड़, कमल राठौर, रमेश राठौर, राजेंद्र कारपेंटर, मुकेश पाटीदार, शांतिलाल राठौर सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित थे।