मंदसौर। मंदसौर में दिनांक 05 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मेघवाल समाज द्वारा धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मेघवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने और महिलाओं ने रविदास जयंती समारोह में भाग लिया और शहर के मुख्य मार्गो से चल समारोह निकाला गया।
मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष राधेश्याम गोरवी ने बताया कि आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती होने के उपलक्ष्य में मेघवाल समाज विकास परिषद जिला मन्दसौर द्वारा शहर में मुख्य मार्गो से रविदास जी जयंती का जुलूस निकाला गया। समाज में शिक्षा के क्षैत्र से जोड़ने, समाज में जो कुरीतिया व्याप्त है ख़त्म करने का संकल्प कार्यक्रम में लिया गया। समाज में जागरूकता फैलाने का काम मेघवाल समाज परिषद द्वारा लगातार किया जा रहा हैं। इस दौरान चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।