नीमच। नगर के समीप धनेरिया कला पंचायत के अंतर्गत आज रविवार को दोपहर रविदास जी महाराज की तस्वीर पर माला व दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि हरीश अहीर, सरपंच प्रतिनिधि मुकेश अहीर, राजेश अजमेरा, रमन पटेल, बाबूलाल पहलवान, हीरालाल सोलंकी, दिनेश भादरू, रामकिशन चौकीदार, सचिव प्रेमसिंह चुंडावत, सचिव गजेंद्र बाबू, पंच दिलकुश मेघवाल, पंच देवीलाल नागदा व बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।