मोरवन। दिनांक 06 फरवरी सोमवार को जागृति हाई स्कूल ग्राउंड मोरवन में शाम को विशाल श्याम भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मालवा के सुप्रसिद्ध भजन गायक आशीष मराठा व भजन गायिका कर्णिका ग्रोवर अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही भगवान श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजन कर्ता ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया है कि इस भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस भजन संध्या को सफल बनाएं।