गरोठ। ग्राम बोलिया में शिवालय मंदिर के आस-पास की नालियों मे शौचालय का गंदा व बदबूदार पानी अभी भी रहवासियों की समस्या का कारण बना हुआ है। बोलिया रहवासी ललित भावसार ने बताया की 5 महीने पहले ही मेने शौचालय का बहता हुआ गंदा बदबूदार पानी से जनपद पंचायत और जिलाधिकारी को पत्र के जरिये अवगत कराया था। लेकिन अभी तक इस शौचालय को बंद नहीं करवाया गया। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अभी भी मोहल्ले में इस पानी की बदबू का सामना करना पड़ रहा है। ये पानी शिवालय धर्मशाला की नाली से होता हुआ कंठाली नदी में जा रहे है। जब शौचालय का पानी नालियो मे आता है। तब आने जाने वाले आमजनों को भी बदबू का सामना करना पड़ता है। मेने जिला अधिकारी से पहले भी पत्र के जरिये निवेदन किया था की जल्द से जल्द इन शौचालय को बंद किया जाए ताकि मोहल्ले वासियो को राहत मिले।
जनपद पंचायत सीईओ धर्मेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कुछ कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने बताया कि यहां जगह का अभाव होने से शौचालय को बंद नहीं करके 7 दिनों के अंदर शॉर्ट कार्य किया जायेगा। जिसके अंतर्गत एक पाइप लाइन निकाल दी जाएगी। जिससे रहवासियों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।