भवानीमंडी। शहर मे शाम 5 बजे श्रीराम मंदिर पचपहाड़ में गुरु रविदास विश्व महापीठ के झालावाड़ जिला संरक्षक श्यामलाल वर्मा की अध्यक्षता में संत गुरु रविदास जयंती मनाई गई।
इस दौरान गुरु रविदास विश्व महापीठ के झालावाड़ जिलाध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, मेघवाल विकास समिति के उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, मदनलाल मेघवाल, अनिल जजावरा, रामबिलास वर्मा, रामप्रसाद जजावरा, सीताराम, हेमराज, घनश्याम, धनराज, दिनेश कुमार एवं सत्यनारायण जजावरा और जयंती मनाने के दौरान मातृ शक्ति बच्चे भी मौजूद रहे।