मनासा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भाटखेडी के ग्रामीणजन चोरों के आतंक से परेशान है। दरअसल लगातार कई समय से चोरी करने वाला गिरोह रात में 12 बजे से 3 बजे के बीच गाँव मे घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चोर का गिरोह 15 से 20 के झुंड में गांव में घुसता है जिनके पास लाठी, तलवार, गुलेल व अन्य हथियार रहते है। पिछले महीने चोरों ने दो चार घरों में घुसकर खूब उत्पात मचाया। चोरी के साथ मकान मालिकों के साथ मारपीट की। वहीं बीती शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में शुभम पिता देवीलाल चौधरी के बाड़े में से मुर्रा भेंस और बछड़ा चुरा ले गए। जिसकी कीमत करीब 1 लाख के आसपास है। मामले को लेकर रविवार को देर शाम गाँव भाटखेडी के कई ग्रामीणजन मनासा थाने पहुंचे व लिखित आवेदन थाना प्रभारी आरसी डाँगी के नाम के नाम दिया।
ग्राम पंचायत सरपंच मनोज पुरोहित ने बताया कि गांव में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। जिसमें सभी ग्रामीण जन और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य पूरा सहयोग करेंगे। गांव में 250 से अधिक अफीम काश्तकार है। अकेला आदमी घर पर रखवाली करेगा या खेत पर। पहले भी कई बार चोरों ने घरों में घुस अफीम काश्तकारों सहित अन्य ग्रामीण जनो के साथ हथियार से हमला कर बड़ी-बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।