नीमच। जाजू सागर बांध की लगभग 2000 बीघा से अधिक डूब भूमि पर पैसा लेकर करवाई जा रही अवैध खेती के साथ पानी और मछली चोरी पर सीएम हेल्पलाइन 181 पर अब तक हो चुकी डेढ़ महीने पुरानी 4 शिकायतों पर दिखावटी पानी चोरी पकड़ने की कार्रवाई कर सभी लंबित शिकायतों को रफादफ़ा करने की शानदार कोशिश।
उक्त आरोप लगाते हुए सोशल एक्टिविस्ट गीता शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा की गई सीएम हेल्पलाईन शिकायत व कलेक्टर को दिनाँक 24 जनवरी 23 को आवक क्र 218 तहत शिकायती पत्र पर नीमच जिला प्रशासन कार्रवाई क्यों नही कर रहा है। जाजू सागर बांध की इस बेशकीमती उपजाऊँ डूब भूमि पर नीमच नगरपालिका द्वारा मोटी रकम लेकर बरसों से कार्रवाई जारी है। इस अवैध खेती को नष्ट करने और इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कोई ठोस वैधानिक कार्रवाई कब होगी।
गीता शर्मा ने बताया कि मेरी शिकायत पर बिजली वितरण कंपनी द्वारा भी जाजू सागर बांध से बिजली एवं पानी चोरी होने स्वीकार करते हुए बिजली चोरी के 11 प्रकरण बनाये गए हैं फिर भी बांध से पानी चोरी का होने का क्रम थमने का नाम नही ले रहा है और इस बांध में भरपूर पानी होने के बावजूद नीमच की आम जनता को नियमित जल प्रदाय नही हो पा रहा है। क्योंकि इसमें संलिप्त नीमच नगर पालिका के जिम्मेदार मोटी रकम लेते आये हैं और इस फसल के लिए भी ले चुके हैं लाखों रुपये और इन अवैध कृत्य करने वालों को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।
गीता शर्मा ने कहा कि मेरी नीमच जिला प्रशासन तथा नीमच नगर पालिका से गुज़ारिश है की पानी चोरी की असल वज़ह इस डूब भूमि पर अतिक्रमण कर हो रही अवैध खेती ही है जिसे अविलम्ब नष्ट करके नीमच की जनता की नियमित पेयजल आपूर्ति जैसी मूलभूत आवश्यकता को अहमियत देते हुए पानी चोरी को रोके।