चित्तौड़गढ़। स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार सृजन केन्द्र स्थापित किए जाने के क्रम में चामटी खेड़ा चौराहे पर चित्तौड़गढ़ के केन्द्र का उद्घाटन एम अकादमी चित्तौड़गढ़ में हुआ। तरंग माध्यम से उद्घाटित हुये। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच, विशिष्ट अतिथि- प्रकाश चंद्र -राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं अध्यक्षता- डॉ. भगवती प्रकाश - अभा समन्वयक स्वावलम्बी भारत अभियान ने किया।
भारत की युवा शक्ति के भविष्य और भारत को बेरोजगारी मुक्त करने की दिशा में आयोजित इस अभियान में भारत ने 101 जिलों में जिला रोजगार सृजन केंन्द्रों का शुभारंभ किया गया। 250 स्थानां पर पहले ही शुभारंभ हो चुका है। आज कुल 351 हो गये। 750 जिलो में रोजगार सृजन केन्द्रों का शुभारंभ कर युवाओं को रोजगार परख बनाये जायेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी जागरण मंच की विभाग संयोजक डॉ. प्रहलाद शर्मा ने बताया कि वर्तमान में युवाओं को स्वरोजगार की तरफ बढ़ करके बेरोजगारी की समस्या का निदान किया जा सकता है तथा लर्न और अर्न की अवधारणा पर युवाओं को सदैव अग्रसर होना चाहिए।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संघर्ष वाहिनी प्रमुख अधिवक्ता लालू राम कुमावत, चित्तौड़ प्रांत संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, चित्तौड़ प्रांत समन्वयक देवीलाल साहू ,चित्तौड़ विभाग से चित्तौड़गढ़ विभाग संयोजक डॉ प्रहलाद शर्मा, अधिवक्ता परिषद के सह जिला संयोजक अधिवक्ता कालू लाल सुथार, पूर्व विभाग संयोजक मोहन भट्ट एवं एम एकेडमी चित्तौड़गढ़ के निदेशक शंकरलाल कुमावत सहित युवा एवं गणमान्य उपस्थित रहे।