नीमच। बोहरा समाज के प्रतिष्ठित लोहावाला परिवार की बहू और समाजसेवी महफूजा बाई अब्बास अली लोहा वाला का आज अपराह्न अल्प बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। उन्हें आज 4ः30 बजे बोहरा कब्रस्तान बुरहानी बाग नीमच में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। 71 वर्षीय मेहफूजा बाई समाज सेवा के कार्यों में काफी सक्रिय रहती थी। वे समाज के कई संगठनों से जुड़ी रही। लोगों की भलाई के काम में वे सदा आगे रही। मस्जिद से जुड़े कार्यों को भी वह बहुत जिम्मेदारी से अंजाम देती थी। वे अपने पीछे अपना पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके इंतकाल की खबर से परिवार और बोहरा समाज में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, परिचितों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उपरोक्त जानकारी पत्रकार अब्दुल अली ईरानी ने दी।