BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2023, 4:49 pm
BIG REPORT : अगर आप भी नीमच की इन सड़कों से गुजरते हैं तो हो जाईए सावधान, ये छोटी सी भूल बन सकती है बड़ी आफत, आपको पहुंचा सकती है अस्पताल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इन दिनों खेतों में खड़ी रायडा की फसल की कटाई का काम चल रहा है। इस कार्य के साथ ही शहरी क्षेत्र में मोयला का प्रकोप भी बढ़ गया है। शहर में इतनी अधिक संख्या में मोयला उड़ रहा है कि नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर मोयला सड़क दुर्घटना का कारण बन रहा है। इसके कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंखों की बीमारियों से संबंधित मरीजों की संख्या भी अधिक बढ़ी है।

पिछले दो दिनों में जिले में सर्दी का प्रकोप कम हुआ है। फिलहाल गर्मी भी अधिक नहीं पड़ रही है। मौसम के तेवर मध्यम बने हुए हैं। जिले में इन दिनों रायडा की फसल पककर तैयार हो चुकी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रायडा की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में रायडा की कटाई की शुरुआत के साथ ही शहरी क्षेत्र में मोयले का प्रकोप बढ़ गया है। इन दिनों शहर में मोयला की तादाद इतनी अधिक हो चुकी है कि इनके कारण आवागमन में परेशानी आ रही है। बाइक सवारों को वाहन चलाने में सर्वाधिक असुविधा हो रही है। कई स्थानों पर मोयला की संख्या इतनी अधिक है कि ये सड़क दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। वहीं मोयला के कारण जिले में आंखों से जुड़ी परेशानियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहर के जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में आंखों से जुड़ी परेशानी और समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वाहन चालक इन मोयला मच्छरों से बचने के लिए चश्मा, हेलमेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह पर कपड़ा बांधकर भी वाहन चला सकते हैं। ये छोटी-छोटी सावधानियां बरतने से आप आंखों से संबंधित बड़ी बीमारी से बच सकते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE