मंदसौर। शहर व्यस्ततम बाजार कालाखेत में दुकानों में भीषण आग लग गई, जिसके कारण लाखो का सामान जलकर खाक हो गया। कालाखेत स्थित एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकानों में आग लग गई।
दुकान संचालक नितिन माहेश्वरी ने कि रात को करीब 2 बजे के लगभग शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकानों में आग लग गई। जैसे ही खबर लगी हम लोग दुकानों पर पहुंचे और देखा तो 80 प्रतिशत सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस और फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंचने के कारण आग पर काबू पा लिया। में दवाइयों का होलसेलर हूं मेरी दुकान में लगभग 70 से 75 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया।