प्रतापगढ़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक आज दोपहर 3 बजे स्थानीय वेलोसिटी रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में आयोजित की गई थी।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन मीडिया प्रभारी दीपक शाह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र राठौर प्रदेश अध्यक्ष जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एवं महिला विंग की सुनीता माण्डावत थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि फाउंडेशन के लक्ष्य जनसंख्या कानून लागू किये जाने को लेकर है जहाँ देश में एक तरफ राष्ट्र विरोधी ताकते लोगो में ऊंच नीच की भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रही है, साथ ही धर्मांतरण को बढ़ावा देकर राष्ट्र तोड़ने की कोशिश कर रही है। देश को रोजाना नई-नई चुनोतियो का सामना कर रहा है। हमारा स्वप्न भारत देश विश्व गुरु व अखंड भारत बने इस दौड़ में कुछ ऐसा न हो जाये कि भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विविधता को खतरा पैदा हो जाये। ऐसे माहौल में जनसंख्या कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
महिला विंग की माण्डावत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या घोर चिंता का विषय है। सीमित संसाधनों के चलते जनसंख्या विस्फोट राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। हम जनसंख्या कानून को लागू करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान आंदोलन चलाएंगे, साथ ही आगामी दिनों में जिला मुख्यालय पर उपवास एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम के पश्चात विविध दायित्वों की घोषणा की गई जिसमे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला प्रतापगढ़ जिला कार्यकारिणी में रवि जोशी जिला अध्यक्ष, अजय सिंह आंजना जिला संयोजक, विष्णु कुमावत जिला संगठन मंत्री, मनोज हिंदू जिला महासचिव, दशरथ दास जिला महासचिव, चंद्रवीर सिंह जिला महासचिव, विक्रम गुर्जर जिला महासचिव, अमित नागर जिला कोषाध्यक्ष, आनंद गुर्जर जिला उपाध्यक्ष, शांतिलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमावत जिला उपाध्यक्ष, हंसराज राणावत जिला उपाध्यक्ष, तरुण दास बैरागी जिला बौद्धिक प्रमुख, नीलकमल सेन जिला सूचना प्रमुख, मदन आंजना जिला व्यवस्था प्रबंधन प्रमुख, दीपक शाह जिला मीडिया प्रमुख, कुलदीप लोहार जिला सोशल मीडिया प्रमुख, रामचंद्र सेन जिला लेखा परीक्षक, ईश्वरलाल मीणा जिला सहसंयोजक, विकास शर्मा जिला सहसंयोजक, प्रतीक शर्मा जिला सहसंयोजक, विशाल मारवाड़ी जिला सहसंयोजक, अशोक गुर्जर जिला सहसंयोजक, संजू इंडियन जिला सहसचिव की नियुक्तियां की गई।
कार्यक्रम का संचालन ईश्वर मीणा द्वारा किया गया। स्वागत उदबोधन फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं आभार रवि जोशी द्वारा किया गया।
आज आयोजित बैठक में सभापति रामकन्या गुर्जर, किरण बत्रा, गोपाल कुमावत, गजेंद्र चंडालिया, टिंकू बत्रा, अजय सिंह आंजना सहित कई लोगो ने भाग लिया।