BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 11:14 am
KHABAR : 31वें आयोजन की पूर्णाहुति में आएगी 131 हनुमान मंदिरों की धर्म ध्वजाएं, होगा 2 दिवसीय कार्यक्रम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सर्व कल्याण के लिए सर्व समाज को साथ लेकर, पंडित शैलेष-प्रमिला जोशी द्वारा संकल्पित 31 हनुमान मंदिरों पर श्रृंखलाबद्ध सुंदरकांड, ध्वजा पूजन व भारत माता आरती के साथ कोरोना योद्धा सम्मान की पूर्णाहुति आयोजन 31वां कार्यक्रम मई 2023 में आयोजित होना सुनिश्चित है।

जन जागरण व सामाजिक समरसता के इसे अनूठे, संकल्पित आयोजन में नीमच नगर के 30 हनुमान मंदिरों पर सफलतम आयोजन संपन्न हो चुके है जिसमे बड़ी संख्या में नीमच नगर के बालाजी भक्त, मातृशक्ति, बच्चे, सर्व समाज प्रमुख, संत महात्माओं, प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, समाजसेवियों, जन प्रतिनिधियों राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ साथ कोरोना योद्धाओं की प्रत्यक्ष सहभागिता हुई।

नीमच नगर में इस प्रकार का यह प्रथम अद्वितीय अनूठा व अनुकरणीय श्रृंखलाबद्ध आयोजन जिसमे सर्व समाज जनों की सहभागिता हुई हो। इन आयोजनों में भक्ति, सेवा, समर्पण, संस्कार, समरसता, राष्ट्रभक्ति, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, का अदभुत तालमेल रहा।

10 जुलाई 2010 से आरंभ हुए इन सर्वजन हिताय व सर्व जनसुखाय के आयोजन की पूर्णाहुति 31वें आयोजन की पूर्व तैयारी जन जागरण के कार्यकर्ताओं व इस आयोजन के प्रति संकल्पित जोशी दंपत्ति द्वारा प्रारंभ की जा चुकी है।
पूर्णाहुति के इस आयोजन को दिव्य, भक्तिमय व्यापक बनाने हेतु नीमच ग्रामीण क्षेत्र के 131 हनुमान मंदिरों की धर्म ध्वजाएं व बालाजी भक्तों को आमंत्रित किया जा रहा है।
इस हेतु क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ कर धर्म ध्वजा दी जा रही है जिसे भक्तिभाव से पूर्णाहुति आयोजन में लाने का भी निवेदन किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन या साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प भी दिलवाया जा रहा है।

होगा 2 दिवसीय आयोजन-

पंडित शैलेष जोशी ने बताया की मई 2023 में आयोजित होने वाले पूर्णाहुति आयोजन 2 दिवसीय रहेगा। जिसमे ख्यातनाम बालाजी के परम भक्त संत महात्माओं का सानिध्य नीमच की धर्मप्रेमी जनता को मिलेगा। प्रथम दिवस यज्ञ हवन द्वारा सुंदरकांड का पाठ व द्वितीय दिवस धर्म ध्वजा यात्रा व प्रसादी का आयोजन रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE