मनोहर थाना। सनातन धर्म रक्षक समिति के तत्त्वाधान में रैदास मोहल्ला स्थिति बाबा रामदेव मन्दिर प्रांगण में संत श्री रविदास की 647वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
समिति के अत्रि चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू लाल रैदास ने की व मुख्य वक्ता धर्मजागरण के जिला सह सयोंजक केवल साहू, विशिष्ट अतिथि बिहारी खाती व प्यारेलाल तंवर रहे।
संचालन अत्रि चौहान ने किया। कार्यक्रम में छोटी बच्चीयों व बच्चो द्वारा राजस्थानी व देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी व मुख्य वक्ताओं द्वारा संत रविदास की जीवनी पर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में मोहन रैदास, गोपाल रैदास, टिंकू यादव, राहुल सेन, श्याम लाल, गोकुल, महेंद्र, मांगीलाल आदि बड़ी संख्या में मातृ शक्ति मौजूद रही व प्रसाद वितरण किया।