नीमच। पूर्णाहुति आयोजन 31वें सुंदरकांड में आमंत्रित की जा रही 131 हनुमान मंदिरों की धर्म ध्वजा के क्रम में आज ग्राम चलदु स्थित चिंताहरण बालाजी महाराज मंदिर पर शाम 6.30 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
सर्व समाज जन-जागरण को लेकर 31 सुंदरकांड आयोजन के लिए संकल्पित पंडित शैलेष जोशी ने बताया कि चिंता हरण बालाजी मंदिर, चल्दु पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ (7 बार) में बरखेड़ा सोंधिया बालाजी मंदिर, श्री बालाजी मंदिर अरनिया बोराना, वीर बजरंग बालाजी मंदिर मात्याखेड़ी, श्री संकटमोचन बालाजी चल्दु एवं वीर बालाजी चल्दु सहित अन्य बालाजी मंदिरों की धर्म ध्वजाएं भक्तिभाव से पहुंचेगी। चिंताहरण बालाजी सहित सभी धर्म ध्वजाएं शाम 5.30 बजे चल्दु में धूमधाम से भ्रमण कर पुनः चिंताहरण बालाजी मंदिर पहुंचेगी जहां सभी बालाजी भक्तगणों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात हनुमानजी व भारत माता की महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।