नीमच। जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जो अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर कई वर्षों से चल रही थी। गांव के खेल प्रेमियों ने कई बार ग्राम पंचायत को खेल मैदान के बारे में अवगत कराया मगर ग्राम पंचायत के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। नई ग्राम पंचायत बनने के बाद युवाओं के मन में उम्मीद जागी की ग्राम पंचायत अब तो कुछ करेगी।
मामला है ग्राम पंचायत पालसोड़ा का युवाओं ने ग्राम पंचायत से मांग की थी कि ग्राम पालसोडा में युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार किया जाए। जिसको ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट ने पूरा करने का आश्वासन दिया और खेल मैदान तैयार होने लगा। स्थानीय गांव में दो खेल मैदान है जो देखरेख के अभाव में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। जिससे खेल प्रेमियों में भी खेल के प्रति दूरियां बढ़ रही थी और गांव की प्रतिभा आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।
गांव के खेल प्रेमियों का कहना है कि गांव के खेल मैदान सही तरह से बने हुए नहीं हैं गांव में स्थित खेल मैदान जहां युवा एवं बच्चे क्रिकेट वॉलीबॉल खेलते हैं मैदान के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी भी नहीं है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्राम पंचायत शीघ्र ही इस मैदान की और ध्यान देकर जल्द सही करवाएं।
पालसोड़ा के दूसरे खेल मैदान जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण बना हुआ है जिसे पूर्व पंचायत ने बनाने के वादे किए थे मगर उसे सही नहीं बना पाए और मैदान में साफ-सफाई के अभाव में झाड़िया उग गई थी। जहां पर खेल प्रेमियों के लिए खेलना संभव नहीं था। गांव के युवा व खेल प्रेमियों ने कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया मगर ग्राम पंचायत ने इस और ध्यान ही नहीं दिया। नई ग्राम पंचायत से जगी युवाओं को आस गांव के युवाओं में विगत दिनों ग्राम पंचायत से खेल मैदान तैयार करवाने की मांग की थी जिस लेकर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट ने आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही मैदान की साफ-सफाई कर तैयार करवाया जाएगा। युवाओं ने कहा कि देर से आए दुरुस्त आए ग्राम पंचायत में जेसीबी बुलवाकर युवाओं के लिए खेल मैदान साफ सफाई करवाई एवं मैदान की सुध ली। इस अवसर पर युवाओं ने ग्राम पंचायत को धन्यवाद दिया। शीघ्र ही मैदान पर युवाओं द्वारा टूर्नामेंट आयोजित करने का विचार चल रहा है।