भवानीमंडी। देश की प्रदूषित नदियों में झालावाड़ जिले की भवानीमंडी की पिपलाद नदी का नाम आया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। फिर भी क्षेत्रवासियों को इसी नदी का पानी पिलाया जा रहा है। जिससे कई लोग बीमारी का शिकार हो रहे है।
भवानीमंडी, सुनेल और 19 गांव के उपभोक्ताओं को झालावाड़ जिले की पिपलाद नदी से दूषित पेयजल पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा जब हुआ तब यह रिपोर्ट केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने लोकसभा के पटल पर सांसदों के समक्ष रखी। इस विषय पर एनजीओ प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कई बार पत्र लिखकर इस समस्या से निजात दिलाने हेतु ध्यानकर्षण करा चुके हैं और पत्र के जरिये ये भी कहा कि आम उपभोक्ताओं को दूषित पेयजल से बचाना आपका कर्तव्य और नैतिक ज़िम्मेदारी भी है। इस समस्या का निदान झालावाड़ जिले के राजगढ़ डैम के पानी को भवानीमंडी, सुनेल और 19 गांव के आम उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराकर इससे राहत दे सकते हैं। पहले भी झालरापाटन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आप ने पूर्व में वित्तीय स्वीकृति जारी की है तो भवानीमंडी, सुनेल और 19 गांव को पानी उपलब्ध कराने के लिए भी वित्तीय स्वीकृति जारी करने की अनुकंपा करें।आप द्वारा की गई कार्रवाई से भी हमें अवगत कराने के निर्देश जारी करें। खबर की पूरी जानकारी एनजीओ प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला ने दी।