अकलेरा। उपखंड क्षेत्र अकलेरा की ग्राम पंचायत लसुड़िया शाह जी में चल रही भागवत कथा में मंगलवार को छठे दिन श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का धूमधाम से मनाया गया। सबसे कम उम्र से श्रीराम कथा व भागवत कथा का वाचन करने वाले पूज्य बालसंत शाश्वत महाराज ने आज कथा में बताया कि सदैव मनुष्य को गौ माता की सेवा करना चाहिए। आज सबसे ज्यादा हमारी गोमाता की सेवा व गोमाता की सुरक्षा की सबसे ज्यादा आवश्यक है। हर एक घर मे गोमाता की सेवा जरूर करनी चाहिए।
महाराज श्री ने कहा कि गोमाता जग की माता है, सारे शास्त्र यहीं बतलाते हैं। गोमाता की सेवा से सोये भाग्य भी जाग जाते हैं। आज की कथा में महाराज श्री कहीं प्रसंग सुनाएं, जिसमें भगवान कृष्ण व रुक्मिणी मईया का विवाह महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। आज कथा पंडाल में नजारा देखने लायक था।
भक्तों ने बड़ी झूम कर विवाह का आनंद लिया। पूज्य महाराज श्री ने एक बात सभी भक्तों से कहीं अपने बच्चों को कार दो न दो पर संस्कार जरूर दें। कथा के मुख्य जजमान भूरालाल गाडरी, कथा सुमिरन करने पहुंचे। पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा, पूर्व चेयरमैन यशवंत प्रजापति, जिला मंत्री अनूप, राहुल वर्मा, गौतम, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष परमानंद मीणा, हेमंत पारेता, महेश, राधाकिशन तंवर, पूर्व सरपंच रामकिशन मीणा, मोहन लाल मीणा, बिरम चंद मीणा ढाबा, जगदीश बाबूजी, लक्ष्मी नारायण गाडरी, पूर्व सरपंच मांगीलाल लोधा, बिरम चंद मीणा ,बद्री लाल गौड़ इत्यादि आसपास क्षेत्र के सभी ग्रामीण कथा में मौजूद रहे।