मनोहर थाना। घाटोली में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अनुमोदन के उपरांत विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष के मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, जिसमें हमारे विधानसभा क्षेत्र मनोहर थाना के घाटोली कस्बे से सरपंच प्रतिनिधि व समाजसेवी रघुनंदन गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाया गया और उन्हें दो मंडल दिए गए हैं। पहला घाटोली दूसरा लहास मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर समाजसेवी रघुनंदन गुप्ता के द्वारा पूर्व विधायक कैलाश मीणा का आभार जताया और पूर्व विधायक कैलाश मीणा के सुपुत्र गिर्राज मीणा घाटोली कस्बे में आकर रघुनंदन गुप्ता को मंडल अध्यक्ष को माला पहना कर बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे हेमराज राठौर निलेश गुप्ता राम रतन गुप्ता ललितेश गुर्जर बजरंग राठौर तूफान गुर्जर सुरेश मेरोठा मुकेश लोधा शिवलाल रैदास गोलू वर्मा दिनेश कार पेंट सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।