मनासा। विश्व हिंदी साहित्य के प्रमुख कवि गीतकार क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व बालकवि बैरागी के 92 वीं जन्म जयंती पर क्षेत्र की गांधी विचार पर कार्यरत संस्था ’गांधी 150’ द्वारा एक सांस्कृतिक साहित्यक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय रचनाधर्मीयो के साथ महत्वपूर्ण लोग सम्मिलित होगें।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गांधी 150 के संयोजक महेश नंदवाना ने बताया कि स्थानीय विजय मंगलम रिसोर्ट बायपास रोड़, मनासा में आगामी 10 फरवरी शुक्रवार शाम 7बजे से 9बजे तक बालकवि बैरागी की यादों को सहेजते हुए एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हो रहा है इसमें प्रतीक सोनवलकर ( संयुक्त आयुक्त- क्षेत्रीय ग्रामीण विकास पंचायत राज प्रशिक्षण इन्दौर केंद्र एवं कवि), विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होगें साथ ही जयन्त गुप्ता ( लेखक व चार्टर एकाउंटेंट इन्दौर) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगें । इस महत्वपूर्ण आयोजन में स्थानीय व क्षेत्रीय साहित्यकार,रचनाधर्मी व बैरागी दादा के निकटतम रहने वाले व्यक्ति सम्मिलित होकर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपनी बात रखते हुए दादा की महत्वपूर्ण रचनाओं को स्वर देंगे ।
सार्वभौमिक, सर्वकालिक एवं सार्वदैशिक रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने वाले बैरागी दादा का जीवन निराला, फक्कडता लिए संवेदनशील व अभिव्यक्ति की आलौकिक क्षमता से भरा हुआ है उनके जीवन के अनेक अनछुए पहलुओं को जानने समझने कहने के लिए सभी क्षेत्रवासी इस आयोजन में सादर आमंत्रित हैं ।