मनासा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा एक कार्यक्रम में “पंडित“ शब्द का उपयोग कर दिए गए ब्राह्मण समाज विरोधी बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज तहसील मनासा द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है। अतः सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा हेतु आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जन-जन से पधारने की अपील भी की गई है। श्री परशुराम सेना व सकल ब्राह्मण समाज तहसील मनासा के पदाधिकारियों ने बताया कि 09 फरवरी गुरुवार को दोपहर 1 बजे कोर्ट परिसर मनासा के बाहर दिया जाएगा।