BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2023, 6:24 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शाला दर्पण पोर्टल पर जनआधार प्रमाणीकरण के लिये शिक्षकों को दिये जा रहे नोटिस के विरोध में दिया ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शाला दर्पण पोर्टल पर जनआधार प्रमाणीकरण कार्य को लेकर शिक्षकों को हो रही परेशानियों एवं दिये गये नोटिस को पुनः प्रत्याहारित किये जाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविन्द व्यास व जिलाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त कलेक्टर गितेश मालवीय को दिये ज्ञापन में बताया कि विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के शालादर्पण पर जनआधार प्रमाणीकरण का कार्य शिक्षकों से करवाया जा रहा है जिसमें अभिभावकों को बार-बार कहने पर भी इस कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं। साथ ही इसके सुधार में ई-मित्र पर भी दिक्कत आती रहती है जिससे यह कार्य बार बार अपडेशन कराने के बावजूद पूर्ण नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य व उच्च अधिकारी नियत समय में पूरा करने का दबाव बना रहे हैं, बेगूं ब्लॉक सहित अन्य जगहों पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिये जा रहे हैं जिससे शिक्षकों के मानसिक रूप से परेशान होने के साथ ही शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस कार्य में तकनीकी दिक्कत व अभिभावकों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। क्योंकि ई-मित्र में हो रहे खर्च के कारण अभिभावक डीबीटी जनरेट से प्राप्त होने वाली 200 रुपये की राशि लेने में भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। उक्त समस्याओं के चलते शिक्षकों पर दबाव नहीं बनाया जाने तथा जिले में जिन शिक्षकों को नोटिस दिये गये हैं उन्हें पुनः प्रत्यार्पित किये जाने की मांग की गई। अन्यथा शिक्षक संघ को आन्दोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ उपशाखा अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह राणावत सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE