BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : सिंगोली-बेंगु मार्ग पर चक्काजाम, दुर्घटना में घायल युवक की मौत को लेकर परिजनों को हत्या की आशंका, सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। थाना अंतर्गत ग्राम थड़ोद में घायल युवक की मौत के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने हत्या की आशंका में शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही भीड़ को समझाने का प्रयास किया।

बताया गया है कि ग्राम थड़ोद निवासी युवक कैलाश अपने मित्रों के साथ घूमने गया था, तब राजस्थान स्थित गुलाबपुरा विजयनगर के पास कथित रूप से दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। जिसे बाद में उदयपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक कैलाश के परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक घूमने नहीं गया था, बल्कि उसका अपहरण हुआ तथा उसके साथ मारपीट की गई जिससे वह गंभीर घायल हुआ।

हालांकि मामले में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने घटनास्थल जाकर जांच भी की है, तथा संबंधित थाने पर प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक रूप से जांच के बाद पता चला है कि युवक शराब के नशे में था तब दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वैसे मामले में गंभीरता के साथ जांच की बात भी कही जा रही है।
उधर फिलहाल घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE