नीमच। वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक नारायण प्रसाद गुप्ता नाना की स्मृति में आयोजित वैश्य महासम्मेलन जिला युवा इकाई के रक्तदान शिविर में नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, वैश्य समाज समिति के संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा, जिला अध्यक्ष गोविंद पोरवाल, संरक्षक डॉ हरनारायण गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष संगीता जारोली, युवा इकाई अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी के द्वारा नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप के एडमिन विवेक खण्डेलवाल सोनू एवं मौजूद ग्रुप सदस्यों को आज बुधवार वैश्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा वैश्य समाज जिला युवा इकाई के बैनर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र में कोविड-19 महामारी के संकट के समय स्वप्रेरणा से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन, वैक्सीनेशन, समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु ग्रुप को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हरीवल्लभ मुच्छाल, सुरेश सिंहल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, वासुदेव गर्ग, जम्बूकुमार जैन, मनोहर सिंह लोढ़ा, विजय मुच्छाल, सत्येंद्र राठौर, संदीप खाबिया, दिलीप बांगड़, राहुल खण्डेलवाल, गौतम पाटोदी, जितेंद्र शक्तावत, कमल मंगल, पराग सारड़ा, मीना जायसवाल, अनीता समदानी, सीमा गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे।