मंदसौर। वैश्य महासम्मेलन द्वारा दिनांक 08 फरवरी को मन्दसौर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त महासम्मेलन के जनक नारायण प्रसाद गुप्ता की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे सभी रक्त दाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
वैश्य समाज जिला अध्यक्ष ने बताया कि युवा एकता महासम्मेलन में हमने मन्दसौर के सभी बाइक शोरूम महिंद्रा शोरूम सभी से उनके प्रतिष्ठान पर जाकर निवेदन किया की रक्तदान शिविर में हमने जो लक्ष्य रखा है उसे पूर्ण करने में आप सभी की सहयोग की आवश्यकता है। सभी ने सहयोग प्रदान किया और हमारा 101रक्तदान का लक्ष्य पूरा हुआ।