अकलेरा। ग्राम पंचायत जावर के जतावा गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस में कमल किशोर जी के कृपा पात्र हरिओम जी बनेट वालो ने बताया कि अपना और अपनी आत्मा का भला चाहते हो तो भगवान की शरण में आ जाओ। भगवान गोरधन पर्वत उठाकर खड़े है। कुछ लोग बरसात में भीग रहे है लेकिन पर्वत के नीचे नही आ रहे है। भगवान बुला रहे है लेकिन वो नहीं आ रहे है। भगवान पर विश्वास रखके भगवान की शरण में आ जाओ भगवान पर विश्वाश रखो संकल्प सही होगा तो उसकी मनोकामना पूरी होगी। हरिशरण में आनंद है, लूट सको तो लूट लो।
उक्त जानकारी राजाराम भील पूर्व सरपंच, नंदकिशोर, राकेश, कमलेश, हेमराज, रामकल्यान, रवि, ललित राजेंद्र एवं समस्त समिति ने दी।