BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 5:29 pm
KHABAR : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षित महासंघ की बैठक जीरन में संपन्न, विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी को सत्याग्रह धरना प्रदर्शन, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। सत्याग्रह धरना प्रदर्शन को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षित महासंघ की बैठक नीमच रोड गणपति मंदिर के पास जीरन मे बैठक संपन्न हुई। जिसमे कोषाध्यक्ष हिम्मत सिंह जैन, कुसुम शर्मा प्रांतीय सचिव मप्र शि संघ, विनोद कुमार पुनी संभागीय अध्यक्ष उज्जैन, बद्रीलाल पुरोहित संगठन मंत्री, जीरन तहसील के कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर गुर्जर, महेन्द्रसिंह पडियार, केशुराम पाटीदार, बलवंत सिंह देवडा, मुकेश कनेरिया, कमलेश जैन, विष्णु पालीवाल, सुनील परमार, देवेन्द्र गोराणा, शीला राठौर, दिनेशचंद्र वर्मा, लालसिंह चौहान, भागीरथ गुर्जर, कन्या धाकड़, हुकुमसिंह चुण्डावत, रेखा सांवरियाँ, अभय मेहता, चंदा टेलर, राजेंद्र नागर, निर्मला राठौड़, रामलाल धाकड़, पवन पटेल, गायत्री बैरागी, नरेंद्र सिंह तंवर, पंकज शर्मा, पार्वती गौड़, अंजु सूर्यवंशी, किरण सोनी उपस्थित थे। 

कोषाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा प्रांतीय आह्वान पर मुख्य पुरानी पेन्शन योजना (OPS) सहित तीनों समस्याओं के निवारण हेतु जिला मुख्यालय पर मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिये शिक्षकों का परिवार सहित सत्याग्रह, धरना, प्रदर्शन एवं रैली निकालकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मप्र शासन को ज्ञापन दिया जायेगा। सत्याग्रह धरना प्रदर्शन व रेली दिनांक 12 फरवरी 2023 रविवार को प्रातः 11.15 गांधी वाटिका नीमच से शुरू होगी। सभी की प्रभावी उपस्थिति एवं सहयोग से ही यह संभव है। हम सबके हितों की सुरक्षा की लड़ाई में प्रत्येक शिक्षक परिवार की आहुति से ही सफलता निहित है। दिनांक 12 फरवरी 2023 को होने वाले उपर्युक्त आंदोलन में अपने वैचारिक मतभेद भुलाकर परिवार सहित सभी शिक्षक उपस्थित होंगे। यही संगठन की सानुरोध अपेक्षा है।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की मुख्य माँगे इस प्रकार हैं-
1- पुरानी पेन्शन योजना (OPS) तत्काल बहाल की जाए। 
2- वरिष्ठता के अनुरूप पदनाम दिया जाए।  
3- सभी संवर्गो के लिए नियुक्ति तिथि से क्रमोन्नति आदेश तत्काल जारी किये जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE