अकलेरा। ग्राम पंचायत जावर के ग्राम जतावा में सात दिवसीय चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ में छठे दिन पंडित कमल किशोर नागर के कृपा पात्र हरिओम बनेठ वाले ने की कथा में बताया गया कि जितना जल्दी हो सके भगवान की शरण में आ जाए। जीवन को श्याम के चरणों मे लगा दो जितना भी काम हो उसको छोड़कर भगवान की कथा सुनो। माया मोह को छोड़कर भगवान की शरण मे आ जाए। अंत समय में रावण को भी राम जी का नाम लेना पड़ा विचार तो करो भगवान की सेवा में इच्छा जरूर पूरी होगी।
भागवत कथा 4 फरवरी से चल रही है जिसका 10 फरवरी को समापन होगा। पार्किंग की ववस्था कमलेश मेंबर, बीरमचंद भील ने संभाली। कथा में पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा, सरपंच प्रतिनिधि प्रेम बिहारी लोधा, विनोद लोधा, मुकेश लोधा, घासीलाल वेध। उक्त जानकारी राजाराम भील पूर्व सरपंच, राकेश कुमार, नंदकिशोर, हेमराज, कमलेश, दिनेश, रवि, कैलाश, विनोद कालू कोटवाल, राजेंद्र बैरागी, ललित आदि ने दी।