नीमच। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई विद्यालय नीमच द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2023 शनिवार को प्रातः 11 बजे से माँ-बेटी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन नेहा मीणा एडीएम, विनिता दृश्यंकर डीडीओ तथा विभाग समन्वयक महादेव यादव के आतिथ्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर नर्सरी से बारहवीं तक की सभी माताओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मातृ-पूजन, बेटियों द्वारा आत्मरक्षा के गुर, सांस्कृतिक प्रस्तुति, माताओं के लिए गेम्स व स्वल्पाहार भी रखा गया है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वर्तमान परिवेश को देखते हुए माँ और बेटी के संबंधों में प्रगाढ़ता लाना है जिससे माँ और बेटी के बीच हर विषय पर खुलकर बातचीत हो।