नीमच। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता महान विचारक, दार्शनिक, राष्ट्रभक्त, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भावांजलि रक्तदान शिविर (छठम वर्ष) का आयोजन 11 फरवरी शनिवार दोपहर 2 बजे से स्थानीय जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस ब्लड बैंक पर आयोजित किया जा रहा है।
माँ भारती के सच्चे सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को रक्तदान के माध्यम से अपनी भावपूर्ण भावांजलि देने के लिए सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर पीड़ित मानवता के प्रति अपना योगदान देती आ रही है।
रेडक्रास ब्लड बैंक पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में विशेष अथिति स्वाति गौरव चौपड़ा नपा अध्यक्ष नीमच, वीरेंद्रसिंह ठाकुर जन अभियान परिषद नीमच, एवं
डॉ महेंद्र पाटील एमडी प्रभारी पैथोलॉजी लैब, एवं ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
रक्तदान शिविर में रक्तदान हेतु अपना नाम पंकज पारीक 9617927305
(कार्यक्रम संयोजक), इंजी. राजेश चतुर्वेदी 9425106142, एड दिलीप शर्मा
9827260056, अशोक मेहता 9406641709, एड मनोज शर्मा 9425123510 (सहसंयोजक), पंडित शैलेष जोशी अध्यक्ष, एड दीपक शर्मा सचिव, महेंद्र त्रिवेदी
कोषाध्यक्ष, समिति के सदस्यों को लिखवा सकते हैं।