मनासा। आज दोपहर को मनासा से जालीनेर मार्ग पर खेतपलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टकर मार दी। जिसकी सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच कर बाइक सवार दिनेश पिता गोपाल दास वैष्णव उम्र 30 साल निवासी उगरान तहसील जीरन गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको 108 स्टाफ ईएमटी लोकेश शर्मा व पायलेट अनिल बारिया द्वारा प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद घायल को मनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार जारी है।