BREAKING NEWS
KHABAR : पटवारी एवं आरआई की बैठक में सीमांकन,.. <<     REPORT : कलेक्टर ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक में.. <<     BIG NEWS : जिला अस्पताल में डिप्टी कलेक्टर का औचक.. <<     KHABAR : उच्च शिक्षा में प्रवेश का अतिरिक्त मौका, 31.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में गरोठ.. <<     BIG NEWS : सांप के डसने से मौत, जब परिवार पर टूटा.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी.. <<     KHABAR : प्रॉपर्टी संघ मनासा का वार्षिक मिलन.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे अफसर, तभी.. <<     KHABAR : संत रविदास जयंती पर ग्राम बमोरा में निकली.. <<     NEWS : निजी बस एसोसिएशन व टेंपो यूनियन ने किया.. <<     NEWS : सखी परियोजना के तहत महिला सुरक्षा एवं.. <<     KHABAR : अक्षय भाऊ की जय महाकाल कावड़ यात्रा का.. <<     KHABAR : दतिया में रामेश्वर धाम में 23 अगस्त को होगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 7:19 pm
KHABAR : आवारा गौमाता नहीं हो सकती, छोड़ने वाला हो सकता है- ठाकुर गोशरण महाराज, गांव रीचालालमुहा में बह रही गौमाता धर्म ज्ञान गंगा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। गौमाता हमारे सनातन धर्म और संस्कृति की आनबान और शान है। हमारी गौ माता कभी आवारा नहीं हो सकती, आवारा तो छोड़ने वाला हो सकता है।अगर राष्ट्र नहीं तो संस्कृति नहीं, पहले राष्ट्र फिर संस्कृति। जिसे गुरु मिल गया उसे निश्चित रूप से गोविंद की प्राप्ति होगी, जिसे गुरु नहीं मिला उसे परमात्मा की भक्ति कभी नहीं मिल सकती। शब्द चयन, भाषा का प्रवाह व्यक्ति अपनी भाषा और बोली से जग जीत सकता हैं, हमारी मर्यादित भाषा अनजान लोगों का मन भी मोह लेती हैं वहीं कुत्सित और दुषित भाषा अपनो को भी पराया कर देती हैं।

उक्त अमृतवाणी गौभक्त कथा मर्मज्ञ ठाकुर गोशरण महाराज के मुखारविंद से  मंदसौर के ग्राम रीचालालमुहा में स्थित कथा पंडाल में आयोजित गौमाता कथा ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान तीसरे दिन शुक्रवार को चल रहे प्रवचन में उपस्थित श्रोताओं को प्रवाहित करते हुए कहीं। कहा कि गौमाता को भी राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए, गौ माता के लिए गो अभ्यारण होना चाहिए, जिसमें घायल गौमाता स्वच्छंद रूप से विचरण कर सके, गौमाता को कोई चोट भी नहीं पहुंचाएगा और किसानों की खेतों में फसलें भी सुरक्षित रहेगी। हमारी गौ माता कभी आवारा नहीं हो सकती, आवारा तो गौ माता को छोड़ने वाले हो सकते हैं। गौमाता ज्ञान गंगा महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्म कथा का श्रवण के लिए उमड़ रहे हैं और  मंत्रमुग्ध होकर पूरे मनोभाव से कथा को आत्मसात कर रहे हैं। गौकथा में डुबकियां लगाने हेतु बडी संख्या में श्रोताओं का सैलाब उमड रहा हैं। कथा मर्मज्ञ ठाकुर गो शरण महाराज द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु कथा के माध्यम से संकल्प लिया हुआ है। 

गौकथा के धर्म लाभ के साथ निःशुल्क उपचार का लाभ भी लेंगे श्रद्धालु-

गौकथा महोत्सव के दौरान राजकुमार सोनी सेवा संस्था पमनानी हॉस्पिटल तथा पुलिस आरक्षक माया शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी रीचालालमुहा में आज दिवस 11 फरवरी 2023 शनिवार को शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर सुरेश पमनानी, डॉ श्रीशांक धाकड़ (आर्थों) द्वारा निःशुल्क सेवा दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE