चित्तौड़गढ़। जनसंख्या विस्फोट नियंत्रण कानून की अपनी मांग को लेकर चित्तौड़गढ़ रिठोला निवासी चित्तौड़गढ़ से दिल्ली पैदल यात्रा पर रवाना हुए। शुक्रवार 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे जयपाल ओड हाथ में तिरंगा लेकर दूसरी बार दिल्ली तक की पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए। वे दिल्ली में पीएम कार्यालय में अपना ज्ञापन सौंप कर यात्रा पूर्ण करेंगे।
अमर सिंह सोनावत, प्रवीण कुमार, कैलाश, मनोज, शिवलाल, प्रवीण जैन बारु, गोपाल सुखवाल, महेश बुलचन्दानी, नवीन तोलानी, प्रहलाद अग्रवाल, लोकेश चौरड़िया, मुकेश सेठिया, कुंदन डांगी, कविश बोहरा, रामलाल, भेरूलाल एवं कृष्णा सहित कईं साथियों ने माला पहनाकर जयपाल का स्वागत किया तथा हाथ में तिरंगा लेकर दिल्ली के लिए पैदल रवाना किया।