प्रतापगढ़। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा राज्य में हो रही जेहादी घटनाओं और हत्याओं के विरोध में आज दोपहर जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि परिषद द्वारा ज्ञापन में निम्नलिखित मांगे की गई है-
राज्य में जेहादी मानसिकता वाले लोग आए दिन घरों में घुस कर हत्याए कर रहे है एक वर्ग विशेष को निशाना बना कर हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है। राज्य में उदयपुर, धौलपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, मालपुरा, छबड़ा आदि कई शहरों में हत्या की घटनाएं हो चुकी है। साथ ही कुछ घटनाक्रम में पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया जा चुका है। जिनके चलते बजरंग दल यह मांग करता है कि राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, उदयपुर बजरंग दल के विभाग संयोजक राजेन्द्र परमार की हत्या की सीबीआई से जांच करवाई जाए व हत्यारो को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। राजस्थान में रहने वाले राष्ट्र विरोधियों एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्यवाई की जाए। राजस्थान में हो रही साधु संतों और हिंदूवादी नेताओ की निर्मम हत्याओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
ज्ञापन देने के दौरान विहीप जिला मंत्री यशपाल सिंह सिसोदिया, बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश पहलवान, विकास शर्मा, विरेंद्र सिंह, नितिन बारोलिया, शैलेन्द, हरिश लबाना आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।