नीमच। शहर में शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनेरिया कला अंडरब्रिज के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस उक्त व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी मिली है जिसका नंबर आरजे 09 एसपी 1281 है।