भवानीमंडी। पिछले एक वर्ष से जिला झालावाड़ मे महिला एवं बाल विकास अधिकारी का पद खाली होने से जिले में विधवा एवं परित्यक्कतत्ता महिलाओ को उनके अधिकारों से वँचित रखा जा रहा है। इस संबंध मे नागरिक मंच राजस्थान संस्थान (NGO) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम काला द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत कराया। जिसमे बताया गया कि जिले में इस पद पर डेपुटेशन पर ऐसे अधिकारी को लगा रखा है जो झालावाड़ मुख्यालय से नदारद रहता है। इसलिए निवेदन है कि जल्द से जल्द खाली पद पर नियुक्ति दी जाए।