नीमच। स्वर्णकार समाज समिती नीमच के तत्वावधान में 12 फरवरी रविवार को निःशुल्क नाक, कान, गला रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, एवं सामान्य बीमारियो की जांच होगी ।
सिध्दम हास्पिटल भीलवाड़ा के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श, और मरीजो को निःशुल्क दवाईयां दी जाएगी। सभी प्रकार की जांचे आधुनिक मशीनों द्वारा की जाएगी। शिविर स्वर्णकार मांगलिक भवन नीमच में आयोजित होगा। जिसमे परामर्श का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। मरीजो का निःशुल्क पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। पंजीयन स्वर्णकार मागंलीक भवन नीमच में ही होगा। स्वर्णकार समाज ने सभी से आग्रह किया कि नीमच एवं अंचल के ज़रूरतमंद लोग इस शिविर का लाभ ऊठाए।